पुराना दोस्त निकला रंगदारी मांगने वाला, न देने पर हत्या की धमकी दी

Update: 2025-06-30 02:18 GMT
Bhopal भोपाल : भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर से 25 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कॉल कर फरियादी से रंगदारी देने की मांग की।
ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर आरोपी को पकड़ा तो पता चला कि वह तो फरियादी का दोस्त है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मोहम्मद मतीन मयूर बिहार कॉलोनी में रहते हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं।
इसके पहले वे ऑटो डीलिंग का कार्य करते थे। ऑटो डीलिंग के दौरान परिचित फैज को उन्होंने अपना बिजनेस पार्टनर बनाया था। दोनों साथ में ऑटो डीलिंग का कार्य करते थे। ऑटो डीलिंग छोड़ने के बाद मतीन प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने लगे तो अच्छी कमाई होने लगी।
दोस्त की यह कमाई देखकर फैज उनसे रंजिश रखने लगा। इसीलिए उसने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। मतीन कुछ माह पहले फैज को मदद के नाम पर सवा पांच लाख रुपये अलग-अलग समय में दे चुके हैं। फैज को लगा कि मतीन अच्छी कमाई करता है, इसलिए फोन पर धमकी देकर 25 लाख की रंगदारी मांगने लगा। पुलिस ने फैज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Tags:    

Similar News