जिला प्रशासन ने अब तक नहीं बदला स्कूलों का समय, दोपहर एक बजे हो रही छुट्टी
Raisen। जिले में गर्मी के तेवर तेज होने लगे हैं।इसीलिए लोगों को अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सुबह से ही गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। बुधवार को सुबह से दोपहर तक छह घंटे में ही तापमान में 15 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। सुबह 5:30 बजे जहा तापमान 23.6 डिग्री पर था, वहीं 11:30 बजे 38 डिग्री पर पहुंच गया।
शहर पिछले तीन चार दिनों से तेज गर्मी पड़ रही है..….
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया। इसी तरह बुधवार को 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।ऐसे में पूरे दिन लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।हांलाकि सोमवार के मुकाबले तापमान में थोड़ी गिरावट हुई लेकिन गर्मी से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। मौसम विशेषज्ञ डॉ एसएस तोमर ने बताया कि फिलहाल इसी तरह रहेगा।पश्चिमी विक्षोभ साथ ही दक्षिणी मप्र में अलग-अलग हवाओं के मेल के कारण हल्के बादलों की स्थिति बन सकती है।इसके कारण दो दिनों बाद तापमानों में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। अभी दो दिन तापमान इसी तरह रहेंगे।
रायसेन जिले में मौजूदा इस समय भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी में बच्चों के लिए स्कूल जाना एक बड़ी चुनौती बन गई है। दोपहर के समय में जब तापमान अपने उच्चतम स्तर पर होता है।तब तक स्कूलों के खुलने से बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। विशेष रूप से, जब बच्चे स्कूल के बाद बसों में सवार होकर घर लौटते हैं तो उनका शरीर पसीने से तर-बतर हो जाता है। कुछ स्कूलों ने बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए समय में बदलाव किया है और 12.30 बजे तक ही स्कूलों की छुट्टी कर दी है, लेकिन अधिकांश स्कूलों में अभी भी समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।सेंट्रल स्कूल रायसेन की छुट्टी रोजाना दोपहर एक बजे होती है।तब सूर्यदेव की किरणों इंसानों के सिर पर रहती हैं।