दुल्हन की करतूत जान दूल्हे के उड़े होश, RTI से हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश न्यूज़

Update: 2022-06-09 05:19 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शिवपुरी जिले के बदरवास में शादी की पहली रात ही दूल्हन की करतूत जान दूल्हे के होश उड़ गए। पति ने जब नवविवाहिता के पेट में लगे टांके देखे तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी शादी से पहले गर्भवती थी और उसने हाल ही में अबॉर्शन कराया है, जिसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को उसके मायके भेज दिया। अपनी करतूत छुपाने के लिए दुल्हन ने दूल्हे पर प्रताड़ना का आरोप लगाया लेकिन अपनी सूझबूझ के चलते दूल्हा बच गया।

दरअसल बदरवास के रहने वाले युवक की शादी उसके रिश्तेदारों ने अशोकनगर की रहने वाली एक युवती से कराई थी। युवक अपनी शादी को लेकर काफी खुश था। शादी तय होने से लेकर बरात के दिन तक वह अपनी होने वाली पत्नी से रोजाना फोन पर बात किया करता था। विवाह के बाद वह दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। सुहागरात वाले दिन दूल्हे ने दुल्हन के पेट में सात से आठ टांके देखे। जिसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी शादी से पहले तीन महीने की गर्भवती थी, शादी के कुछ दिनों पहले ही उसने एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया है। यह सच्चाई सामने आने के बाद दूल्हे ने दुल्हन को उसके मायके भेज दिया और उसे वापस लेने नहीं गया।
RTI से हुआ खुलासा
पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने उस पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। उसने केस के दौरान ही आरटीआई दायर की, जिसके माध्यम से उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने शादी से पहले अशोकनगर जिले के ही एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया है। पीड़ित ने सभी साक्ष्य न्यायालय में पेश किए हैं। वहीं, पीड़ित का कहना है कि उसे अंधेरे में रखकर शादी कराई गई थी, यदि घटना के बारे में उसे पहले बताया होता तो वह शादी के लिए कभी राजी नहीं होता।
कई बार मारपीट करवा चुकी है पत्नी
युवक का कहना है कि मायके जाने के बाद अशोकनगर में उसकी पत्नी ने भरण पोषण का केस दर्ज करवा दिया। जिसकी पेशी वह कर रहा है। न्यायालय में पेश होने के लिए वह चोरी छिपे अशोकनगर तक जाता है। उसने अपनी पत्नी पर मारपीट करवाने के आरोप लगाए हैं, वहीं युवक ने अपनी जान को भी खतरा बताया है। युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में केस को अशोकनगर से शिवपुरी स्थानांतरित करने की गुहार लगाई है।
Tags:    

Similar News