पार्क में खेल रहे किशोर को करंट लगने से मौत

Update: 2023-07-25 11:59 GMT
 
जबलपुर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। पार्क में खेल रहे किशोर को रेलिंग पकड़ने पर करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै।
पुलिस के अनुसार विजय नगर थाना क्षेत्र में कौशल्या एग्जॉटिका आवासीय कॉलोनी है, जिसमें पार्क है। इस पार्क में 13 वर्षीय रिसिक पटेल खेल रहा था और उसने अपनी साइकिल मंदिर के बाहर खड़ी कर दी। फिर, वह मंदिर के अंदर चला गया।
जूते उतारकर वह मंदिर की परिक्रमा कर रहा था, इसी दौरान उसने रेलिंग को पकड़ लिया। जिसमें करंट था और वह वहीं गिर पड़ा।
नगर पुलिस अधीक्षक तुषार सिंह के अनुसार किशोर को अस्पताल ले जाया गया। मगर, उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद से कॉलोनी के निवासियों में रोष व्याप्त है और वे कॉलोनी निर्माण करने वाले पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। लोग आने वाले समय में और हादसे होने की आशंका भी जता रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->