Sonali Wayangankar ने महात्मा गांधी वृद्धाश्रम, विकलांग पुर्नवास केन्द्र जिज्ञासा संस्था का किया निरीक्षण

Update: 2024-10-05 16:50 GMT
Raisen रायसेन। सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की प्रमुख सचिव सोनाली पोक्षे वायंगणकर द्वारा रायसेन शहर स्थित महात्मा गांधी वृद्ध आश्रम, जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र और वार्ड 4 श्रीरामपुर कालोनी स्थित जिज्ञासा मानसिक रूप के बच्चों की संस्था का आकस्मिक भ्रमण किया गया। प्रमुख सचिव सोनाली पोक्षे वायंगणकर ने वृद्धाश्रम में निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी। साथ ही वृद्धजनों के साथ गीत संगीत का आनंद लिया। प्रमख सचिव द्वारा वृद्धाश्रम में एक पेड़ धरती माँ के नाम पौधरोपण भी किया गया। इसके उपरांत उन्होंने जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में पदस्थ समस्त विशेषज्ञों से चर्चा की ।उन्हें दिव्यांगजनों के उदीद नकपक कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने एवं दिव्यांगों को शासन की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त मानसिक रूप जिज्ञासा संस्था में बच्चों के साथ उनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन किया एवं संस्था द्वारा की जा रही गतिविधियों को देखा गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम मुकेश सिंह, विभाग के उपसंचालक मनोज बाथम एवं विभाग के अन्य कर्मचारी जिज्ञासा संस्था के चेयरमैन मुकेश ठाकुर उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News

-->