सिलवानी कांग्रेस MLA के बयान से भड़की यादव समाज, बेगमगंज में सौंपा ज्ञापन
Raisen। जिले के बेगमगंज में उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के एक बयान को लेकर यादव समाज में आक्रोश फैल गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर की गई टिप्पणी को समाज ने अपमानजनक बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
बेगमगंज तहसील के सुल्तानगंज में अखिल भारतीय यादव महासभा के बैनर तले सैकड़ों लोग एकत्र हुए और नायब तहसीलदार देवेंद्र शुक्ला को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने विधायक देवेंद्र पटेल के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
यादव समाज का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और समाज का गौरव हैं। इस तरह की अमर्यादित भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यादव महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि विधायक पटेल सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।