Sidhi: दर्दनाक सड़क हादसा,पिता की मौत, बेटा और नाती घायल

Update: 2026-02-22 03:14 GMT
Sidhi सीधी: जिले के पटपरा थाना इलाके में सोन नदी पर बने गऊघाट पुल पर हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में एक पिता की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।मिली जानकारी के मुताबिक, मझौली थाने के मेडरा गांव के रहने वाले हर्ष लाल लोनिया अपने बेटे और नाती के साथ बाइक से हटवा गांव में अपने ससुराल में शादी में शामिल होने जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे जब वे पटपरा थाना इलाके में गऊघाट पुल के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में हर्ष लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उनके परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया है। शादी की खुशियों में शामिल होने जा रहे परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार पिकअप चालक की तलाश जारी है।
Tags:    

Similar News