Sidhi सीधी: शहर के व्यस्त गांधी चौक मार्केट इलाके के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरा एक तेज़ रफ़्तार ट्रक अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के क्लीनर रोहित यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ड्राइवर बृजेश रावत गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सुबह गांधी चौक और आसपास के इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। घायल ड्राइवर को तुरंत सीधी ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया गया।हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक और हॉस्पिटल चौक के बीच सड़क पर हुआ।