Sidhi सीधी: सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना जमोड़ी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के प्रयास में फरियादी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।
फरियादी अनिल कुमार द्विवेदी पिता जानकीराम द्विवेदी उम्र 43 वर्ष निवासी हटवा थाना बहरी (वर्तमान में मुठिगवां थाना जमोड़ी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17/10/2025 को रात्रि भोजन करने के पश्चात वह अपने नवनिर्मित मकान में सो रहा था। दिनांक 18/10/2025 को प्रातः लगभग 02:30 बजे घर के पीछे से अजीब सी आवाज सुनकर उसकी नींद खुली तो देखा कि सन्नू साकेत पिता मुन्ना साकेत निवासी मुठिगवां उसके घर से लोहे की रॉड चोरी कर रहा था।
शिकायतकर्ता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों की मदद से घायल शिकायतकर्ता को जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के आधार पर जमोड़ी थाने में तत्काल धारा 109, 296 और 115(2) भादंवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक वीरभान साकेत, सहायक उपनिरीक्षक आर.डी. साकेत, प्रधान आरक्षक महेंद्र, सुनील बागड़ी, अशोक बहरोलिया और आरक्षक के.पी. सिंह, ललित और नीरज का सराहनीय योगदान रहा।