Nagda: गुरुदेव आचार्य श्री कौशिक जी महाराज की श्री हनुमंत कथा 2 जुलाई से लेकर 04 जुलाई तक नागदा में होगी
Nagda नागदा: बड़े ही हर्ष का विषय है कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के संरक्षक और हमारे आशीर्वाददाता गुरुदेव आचार्य श्री कौशिक जी महाराज Blessings from Gurudev Acharya Shri Kaushik Ji Maharaj की श्री हनुमंत कथा 2 जुलाई से लेकर 04 जुलाई तक नागदा में हो रही है जिसकी तैयारी को लेकर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की बैठक नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर सम्पन्न हुई जिसमें संगठन के सदस्यों को कथा की तैयारी ओर व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई जिसमे मनीष जी गुप्ता द्वारा भोजन व फलाहार की जिम्मेदारी ली गई एवं कलश यात्रा व कथा प्रांगण में भीड़ की व्यवस्था को संचालित करने के लिए संगठन के ही श्रीमती शिखा गुप्ता,श्रीमती मालती यादव,श्रीमती प्रीति खंडेलवाल,श्रीमती संतोष सांवरिया,श्रीमती दुर्गा परिहार,श्रीमती निर्मला जी गेहलोत ,जिज्ञासा तिवारी Curiosity Tiwari को जिम्मेदारी दी गई एवं संगठन के पुरुष वर्ग को निर्देश दिया गए कि कथा के दौरान कोई अनहोनी न हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह जी यादव राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संजीव सिंह जी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनीष जी गुप्ता, नागदा तहसील अध्यक्ष श्री जीवन लाल जी जैन चाय वाले उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश जी विश्वकर्मा राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील विक्रम सिंह ,उज्जैन जिला मंत्री पंडित अजय जी पंडया, उज्जैन जिला सदस्य मनोज सांवरिया उपस्थित रहे।