Sheopur :आफत की बारिश, घरों में घुसा पानी

Update: 2025-07-19 06:45 GMT
Sheopur श्योपुर :  जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर लगातार हो रही भारी बारिश से तापमान में गिरावट आई है, वहीं दूसरी ओर जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होता दिख रहा है। निचले इलाकों में बसे गांवों में पानी भर गया है, वहीं उफान पर चल रहे नदी-नालों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
श्योपुर शहर का बंजारा डैम ओवरफ्लो हो गया, वार्ड 2 किला परिसर में पानी घुसने से लोगों की नींद उड़ गई। हालांकि, प्रशासन ने लोगों को अलर्ट पर रखा कि अगर पानी बढ़ता है तो वे घर खाली कर ऊंचे स्थान पर चले जाएं। शहर की मोती डूंगरी नदी, जो एक पर्यटन स्थल है, भी उफान पर रही। श्योपुर शहर के नालों की सफाई न होने से शहर के हालात बद से बदतर नजर आए।
बड़ौदा तहसील क्षेत्र में बारिश के कारण बड़ौदा शहर टापू में तब्दील हो गया है, इसके अलावा श्रीजीकी गांववाड़ी गांव पानी में डूब गया। लोगों के घरों में पानी घुसने से खाने-पीने की चीज़ों से हाथ धोना पड़ा। विजपुर गाँव भी पानी से घिर गया। यहाँ एक ट्रैक्टर चालक ने उफनते नाले को पार करने की कोशिश की, हालाँकि कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन ऐसी हरकतें कई बार जानलेवा साबित हो सकती हैं।
Tags:    

Similar News