Shahdol: दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसे में मासूम की मौत

Update: 2025-10-03 06:33 GMT
Shahdol शहडोल: अमरकंटक में दुर्गा विसर्जन प्रतिमा ले जा रही एक पिकअप पलटने से 14 वर्षीय मुकेश कोल की दर्दनाक मौत हो गई। मासूम बच्चे की पिकअप के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 8 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप में 30 से ज़्यादा लोग सवार थे।
सेहरा दुर्गा पंडाल के लिए मूर्ति सिंहपुर के बोदरी से अमरकंटक ले जाई जा रही थी। हादसा धनपुरी थाना क्षेत्र के मुड़कटिया नाला में हुआ। धनपुरी पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Tags:    

Similar News