Shahdol शहडोल: शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग व्यक्ति ने बीड़ी पीते हुए किसान के धान के पैरा में आग लगा दी. आगजनी में किसान संजय जायसवाल की लाखों रुपये की फसल और ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जल गई. पीड़ित किसान ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ टोला निवासी किसान संजय जायसवाल ने बताया कि उसने कटाई के बाद अपने खेत में धान का पैरा रखा था. दबंग मनीष केवट ने वहां बीड़ी पीते हुए पैरा में आग लगा दी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोगों की मदद से भी उस पर काबू पाना संभव नहीं था|
संजय ने कहा, मैंने अपने पड़ोसियों से मदद मांगी, लेकिन पानी डालने के बावजूद आग और भयानक हो गई. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी मेहनत की कमाई इस तरह बर्बाद हो जाएगी. आग में मेरा ट्रैक्टर, फसल और अन्य सामान जल गया और मैं सिर्फ देखता रहा. उन्होंने कहा, कि इस घटना से मेरे बच्चे काफी परेशान हैं. हमें न्याय चाहिए. सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। आगजनी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता ने मनीष केवट पर फसल में आग लगाने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Tags: