Seoni: युवक को मारने वाला आदमखोर बाघ पकड़ा गया

Update: 2025-06-22 02:23 GMT
Seoni सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में 20 जून को बफर जोन में एक युवक पर हमला करने वाले बाघ को रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया है. पेंच टाइगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बावनथड़ी गांव निवासी सुमित पांद्रे (18) की बाघ के हमले से उस समय मौत हो गई, जब वह अपने अन्य साथियों के साथ गांव से लगे दक्षिण सिवनी सामान्य वनमंडल के पिंडारी बट बीट के जंगल में मवेशी चराने गया था. जिस स्थान पर बाघ ने युवक पर हमला किया, वहां से थोड़ी दूरी पर वन विभाग का कैमरा ट्रैप लगा हुआ था. उसमें बाघ की तस्वीर कैद हो गई. उन्होंने बताया कि इसी बाघ ने करीब सात माह पहले बावनथड़ी गांव के एक अन्य युवक पर हमला किया था|
उस युवक की 30 नवंबर 2024 को मौत हो गई थी. पिछले एक माह में यह बाघ एक से अधिक बार क्षेत्र में काम कर रहे वनकर्मियों और ग्रामीणों पर हमला भी कर चुका है. साथ ही ग्रामीणों और वनकर्मियों पर बाघ के हमले का खतरा भी बना हुआ था. ग्रामीणों के आक्रोश के कारण बाघ को नुकसान पहुंचने की आशंका थी. अतः मध्यप्रदेश के मुख्य वन्य जीव संरक्षक से प्राप्त अनुमति के आधार पर 21 जून को बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बाघ को अन्य स्थान पर भेजा जा रहा है।
Tags:    

Similar News