MLA डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में स्वसहायता समूह सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित

Update: 2024-08-11 18:09 GMT
Raisen। रायसेन शहर के चिड़िया टोल स्थित वन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय स्व-सहायता समूह सम्मेलन , रक्षाबंधन कार्यक्रम का लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल , सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्यौहार है।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और लाड़ले भैया डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1897 करोड़ रूपए भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा 1250 रू लाड़ली बहना योजना के 1250 रू तो खाते में भेजे ही हैं। इसके अलावा 250 रू रक्षाबंधन के शगुन के भी भेजे हैं। उन्होंने कहा कि रायसेन जिले में भी 251700 से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 30 करोड़ रू से भी अधिक राशि अंतरित की गई है। रायसेन जिले की लाड़ली बहनों को ही साढ़े छः करोड़ रू रक्षाबंधन शगुन के भेजे गए हैं। इसके अलावा भैया मोहन
यादव ने ला
ड़ली बहनों को गैस सिलेण्डर के लिए 450 रू के मान से 52 करोड़ रू खाते में अंतरित किए हैं। इसी प्रकार प्रदेश की जिन बहनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती है उनके खाते में 332 करोड़ रू सिंगल क्लिक से भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में महिलाओं, माताओं-बहनों का स्थान अद्वितीय है। रायसेन जिले में भी कई महिला अधिकारी बखूबी अपने विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। इन योजनाओं का लाभ पाकर माताएं-बहनें आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहीं हैं। समाज में, देश-प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। राज्यमंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का लाड़ली बहनों के नाम प्रेषित पत्र का भी वाचन किया।
कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से 1897 करोड़ रू लाड़ली बहनों के खाते में जमा किए गए हैं। इसमें लाड़ली बहना योजना के 1250 रू के साथ ही 250 रू शगुन के भी है। इसके अलावा गैस सिलेण्डर हेतु, सामजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी महिलाओं के खाते में जमा की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की मदद से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि आजीविका मिशन, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मंशानुरूप लखपति बहनें बनाने के लिए भी काम किया जा रहा है। हमारे रायसेन जिले की स्व-सहायता समूहों की कई महिलाओं ने देश-प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। सिलवानी क्षेत्र की बहन वंदना केवट को 15 अगस्त को दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है। यह हमारे लिए गौरव की बात है और जिले की अन्य महिलाएं भी इससे प्रेरित होगीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर   अरविंद दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा श्योपुर से प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहनाओं के खाते में सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की गई है। हमारे जिले में 251763 लाड़ली बहनाओं को 30 करोड़ 73 लाख रू से अधिक राशि, रक्षाबंधन शगुन के 6 करोड़ 29 लाख रू, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 14 लाख 88 हजार रू और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के एक लाख 10 हजार से अधिक हितग्राहियों को 6 करोड़ 64 लाख रू की राशि मिलेगी। कलेक्टर  दुबे ने कहा कि आज एक वृक्ष मॉ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया है। साथ ही कार्यक्रम में 51 बहनों द्वारा भाईयों को राखी बांधी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ ही जिले में हर घर तिरंगा अभियान चलाकर नागरिकों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उद्बोधन तथा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया।स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने मौजूद लोगों को दिलाई शपथ।
51 बहनों ने एक साथ भाईयों को बांधी राखी
चिड़िया टोल वन परिसर में आयोजित कार्यकम में 51 बहनों द्वारा स्वास्थ्य राज्यमंत्री, सांची विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला भाजपा अध्यक्ष सहित कुल 51 भाईयों को एक साथ राखी बांधी गई। भाईयों द्वारा बहनों को उपहार स्वरूप शगुन तथा एक-एक पौधा भेंट किया।
Tags:    

Similar News

-->