Sehore : स्मार्ट मीटर का विरोध, कंपनी की टीम के लोगों को रोककर मीटर तोड़े

Update: 2025-07-03 14:25 GMT
Sehore सीहोर : मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन सीहोर के बिजली उपभोक्ता इन स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं।
उनका खुला आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद लगभग चार गुना बिजली बिल आ रहे हैं। इसे लेकर नगर के दशहरा वाला बाग क्षेत्र से स्मार्ट मीटर लगाने जा रहे विद्युत वितरण कंपनी की टीम को लोगों ने मीटर लगाने से न केवल रोक दिया है, बल्कि विद्युत मीटर को भी तोड़ दिए। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Tags:    

Similar News