Sehore: करंट लगने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने बिजली दफ्तर में किया हंगामा
Sehore सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है, यह घटना धबोटी गांव की है. इस घटना के बाद ग्रामीण शव को लेकर सीहोर मुख्यालय पहुंचे और बिजली दफ्तर पहुंचकर जमकर हंगामा किया, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रेम सिंह के रूप में हुई है. प्रेम सिंह रेहटी का रहने वाला था और धबोटी गांव में पशु आहार की दुकान पर सामान लेकर पहुंचा था|
इसी दौरान उसकी टक्कर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से हो गई. जिसमें करंट दौड़ रहा था और प्रेम सिंह की मौत हो गई. इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बिजली वितरण कंपनी के दफ्तर पहुंचकर हंगामा किया, ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई जगह बिजली की लाइन टूटी हुई है और खंभों में करंट प्रवाहित हो रहा है|