Sehore : जमीनी विवाद को लेकर जमकर चले लाठी और डंडे , मचा कोहराम

Update: 2025-10-26 02:16 GMT
Sehore सीहोर: सीहोर जिला मुख्यालय से सटे सेमली गाँव में एक ही परिवार के दो सदस्यों के बीच ज़मीनी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि पहले तो विवाद तू-तू, मैं-मैं में बदल गया और फिर दोनों पक्षों के पुरुष और महिलाएँ आपस में भिड़ गए। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में किया। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दोनों पक्षों के आवेदनों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Tags:    

Similar News