Sawan Third Somwar 2025:तीसरे सोमवार को शिवमय हुआ उज्जैन, भगवान गणेश के स्वरूप में दिखे महाकाल, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

Update: 2025-07-28 03:03 GMT
Sawan Third Somwar 2025: सावन तृतीय सोमवार 2025: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सावन के तीसरे सोमवार को भस्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बारिश के बावजूद श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। दोपहर 2:30 बजे भस्म आरती के साथ बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना शुरू हुई। इस दौरान मंदिर परिसर जय महाकाल और जय भोले के नारों से गूंज उठा।
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि आज बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से बने पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का भगवान श्री गणेश के स्वरूप में श्रृंगार किया गया। फिर महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
पंडित आशीष पुजारी ने बताया कि आज चतुर्थी होने के कारण बाबा महाकाल ने श्री गणेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के साथ जय श्री गणेश की गूंज से गूंज उठा।
श्रावण भादो मास में बाबा महाकाल अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं. आज बाबा महाकाल की तीसरी सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी. इस सवारी की विशेषता यह रहेगी कि आज जहां पुलिस बैंड सवारी में शामिल रहेगा, वहीं बाबा महाकाल पालकी में चंद्रमोलेश्वर, हाथी पर मनमहेश और गरुड़ पर शिव तांडव स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे. यह सवारी शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से शुरू होकर परंपरागत मार्ग से होती हुई रामघाट पहुंचेगी, जहां मां शिप्रा के जल से भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किए जाने के बाद सवारी विभिन्न मार्गो से होती हुई मंदिर पहुंचेगी|
Tags:    

Similar News