Satna: गड्ढे में गिरी पोकलिन मशीन, ऑपरेटर की दर्दनाक मौत

Update: 2025-02-23 01:01 GMT
Satna सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में सीवर लाइन पर काम करते समय एक पोकलिन मशीन गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना वार्ड क्रमांक 26 की है। जहां सीवर लाइन के लिए खुदाई की जा रही थी।
इसी दौरान मिट्टी धंस गई और पोकलिन मशीन गड्ढे में गिर गई। जबकि ऑपरेटर दब गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेटर के शव को बाहर निकाला। मृतक का नाम मनीष तिवारी है, बताया जा रहा है कि पीसी स्नेहिल कंपनी ने सीवर लाइन का ठेका लिया था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News