राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, नागरिकों और व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

Update: 2025-05-28 17:44 GMT
Raisen, रायसेन। रायसेन शहर के दशहरा मैदान स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ग्रीष्मकालीन बौद्धिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।इस उपलक्ष्य में बुधवार शाम ढोल नगाड़ों की बैंडबाजों के बीच विशाल पद संचलन निकाला गया यह पथ संचालन शहर के मुख्य मुख्य होता हुआ पाटन देव से वापस निजी कॉलेज पहुंचा ।स्वागत करने वालों में भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, राजेश चौरसिया ,दीपक राठौर जग्गा शर्मा गोविंद सिंगरौली आदि ने फूल बरसा कर स्वागत किया ।वहीं सागर भोपाल तिराहे पर बृजेश चतुर्वेदी विकास शर्मा रूपेश तन्तवार आदि ने स्वागत किया।वहीं सागर तिराहे भवानी होटल के सामने पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 9 राहुल परमार पार्षद देवेंद्र यादव वार्ड नंबर 14 सुबोध सक्सेना एडवोकेट आदि ने भी फूल बरसात का जोरदार स्वागत किया।
Delete Edit

Tags:    

Similar News

null