रेल कर्मचारी पर रेप का मामला दर्ज, जानिए क्या है वजह?

दूसरी पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

Update: 2022-02-16 09:51 GMT

Demo PIc

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोपाल। रेल कर्मचारी दशरथ सताले के खिलाफ बलात्कार और उनकी पहली पत्नी विनीता सताले के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। दोनों मामले रेल कर्मचारी की गर्लफ्रेंड एवं दूसरी पत्नी ने दर्ज कराएं हैं। इस कहानी में रेल कर्मचारी एवं उसकी पत्नी द्वारा कानून की कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश की गई परंतु सफलता नहीं मिल पाई।

शिकायतकर्ता युवती उम्र 25 साल ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करती है। जनवरी 2018 में रेल कर्मचारी दशरथ सताले ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और फायदा उठाया। कई बार फिजिकल होने के बाद पता चला कि दशरथ तो पहले से ही शादीशुदा है। प्यार में धोखे का खुलासा होते ही युवती, दशरथ के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने जा रही थी कि तभी दशरथ की पत्नी विनीता ने उसे रोक लिया।
विनीता ने उसे समझाया कि वह अपने पति की शादी उससे करवा देगी। उसे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पति के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होनी चाहिए। युवती मान गई और एक मंदिर में जाकर दूसरी शादी की रस्में निभा ली गई। शादी के बाद दशरथ और विनीता ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। विनीता उसे हमेशा जलील किया करती थी। कुछ दिनों बाद दोनों ने मिलकर उसे घर से निकाल दिया।
दरअसल भारतीय दंड विधान के अनुसार एक पत्नी अपने पति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं करा सकती। इस मामले में पीड़ित लड़की को पत्नी का दर्जा दे दिया गया ताकि वह मामला दर्ज ना करा पाए, लेकिन जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो न्यायालय ने दूसरी शादी को अवैध मानते हुए निरस्त कर दिया और दशरथ एवं विनीता के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। 
Tags:    

Similar News