Raisen: शहरवासियों ने चलाया गंगा जल अभियान के तहत सफाई अभियान

Update: 2024-06-10 13:04 GMT
रायसेन Raisenनपाध्यक्ष सविता, जमना सेन नपा सीएमओ सुरेखा जाटव पार्षद सहित अन्य ने बावड़ी पूरेन तालाब की सफाई के लिए किया श्रमदान। यह श्रम दान प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार जिला व नपा परिषद द्वारा गंगा जलअभियान चलाया जा रहा है। श्रमदान के दौरान चोपड़ा ,जिन्द वाली बावड़ी से कचरा व गाद मलबा टनों से निकालकर बाहर करते हुए पसीना बहाया। प्राचीन जलस्रोत जो अपने अस्तित्व को तलाश रहे है और अनदेखी के कारण कूड़ेदान में तब्दील हो गए। अब उन्हें संवारने के लिएश्रमदान के लिए लोगों के कई हाथ बढ़े है।साथी हाथ बढ़ाना..... की तर्ज पर महिलाओं से लेकर पुरुष, नेता से लेकर आम-आदमी, बच्चों से लेकर बुजूर्ग तक अपने शहर के इन जलस्रोतों को संवारने के लिए आगे आए। रविवार को शहर के वार्ड 17सहित चोपड़ा वाली बावड़ी पर सुबह के समय दो घंटे से अधिक समय तक अनेक लोगों ने श्रमदान कर जलस्रोतों को संवारने के लिए पसीना बहाया। कचरा और गाद निकालते हुए बावड़ी का स्वरूप बदला।
Raisen
इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों सहित नगर पालिका अमला Municipal staff including officers and employees भी मौजूद रहा। बड़ी मात्रा में कचरा यहां निकाला गया। नपाध्यक्ष सविता जमना सेन नपा सीएमओ सुरेखा जाटव स्वच्छता निरीक्षक शशिकांत मोहड़े कैलाश नामदेव,पवन मीणा, रानी तिवारी इंजीनियर आशुतोष सिंह ने इस दौरान प्राचीन जलस्रोत जिसमें कुएं-बावड़ी है ।इनके सौंदर्यीकरण से लेकर इनके कायाकल्प करने की बात कही। शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रविवार को शहर के वार्ड 17 में चोपड़ा वाली बावड़ी की सफाई करने के लिए अनेक लोग जुड़े थे। नपा परिषद रायसेन के जनप्रतिनिधियों व भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों सहित कई अन्य लोग यहां पहुंचे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लेते हुए श्रमदान किया। इस कार्य के अंतर्गत चोपड़ा बावड़ी और वार्ड4 जिन्द वाली बावड़ी से कचरा साफ किया गया।बावड़ी में पड़ी गंदगी एवं आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की ग
ई।collector arvind dube
जल स्त्रोतों का किया जा रहा उद्धार.....
जल गंगा संवर्धन अभियान
रायसेन, औबेदुल्लागंज, मण्डीदीप सहित सम्पूर्ण जिले में जल स्त्रोतों का किया जा रहा है जीर्णोद्धार।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कलेक्टर अरविंद दुबे collector arvind dube के निर्देशानुसार जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिए कुओं, तालाब, बावड़ी सहित अन्य जल स्त्रोतों को उपयोगी बनाने के लिए साफ-सफाई तथा गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम मे रायसेन स्थित मिश्र तालाब तथा पूरेन तालाब में साफ-सफाई कार्य किया गया। औबेदुल्लागंज नगर में भी तालाब की साफ-सफाई कर उपयोगी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों तथा नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया। इसी प्रकार मण्डीदीप नगर में भी तालाब तथा बावड़ी की साफ-सफाई और गहरीकरण का कार्य किया गया।
Tags:    

Similar News

-->