Raisen: रबि फसलों की बोवनी के बाद बदलेगा मौसम, आसमान पर छाए हल्के भूरे रंग के बादल

Update: 2024-10-20 12:51 GMT
Raisen रायसेन। इस बार जिले में भले ही औसत बारिश का आंकड़ा पूरा हो गया है। बारिश से इस बार अक्टूबर की शुरूआत में ही मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा है। अब लोगों को दिन में हल्की सी गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि शाम से मौसम सुहाना होने लगा है। पिछले एक सप्ताह से जिले में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक सप्ताह पहले तक 25 डिग्री के आसपास रहने वाला जिले का न्यूनतम तापमान अब 21 से 22 डिग्री के बीच बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सुबह से शाम तक सुहाने मौसम का आनंद मिल रहा है। वहीं दिन का तापमान में भी उतार-चढ़ाव के बीच 31 से 33 डिग्री के बीच चल रहा है। मौसम विभाग की माने तो अब तापमान में लगातार कमी आएगी। पखवाड़े के बाद हल्की सर्दी की संभावना जताई है। फिलहाल लोगों को सुबह और शाम के मौसम से खुश दिखाई दे रहे है।
Tags:    

Similar News