Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और हमें इसे हर हाल में बनाए रखना होगा। उन्होंने यह बात भोपाल में दो दिवसीय कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में कही।

उन्होंने कहा कि जनता को तत्काल और गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में एक उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी शासन व्यवस्था स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री मंगलवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सुशासन के माध्यम से प्रदेश के विकास का लक्ष्य हमारी प्राथमिकता है। योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रबंधन दक्षता और जनता से सीधा संवाद इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Tags: