Panna: बंदरों का आतंक, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Update: 2025-07-26 06:27 GMT
Panna पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना शहर के धाम मोहल्ले में करीब चार दिनों से आतंक फैला रहे एक शरारती बंदर को स्थानीय लोगों की सूचना पर शुक्रवार दोपहर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस मामले के संबंध में बताया गया है कि पन्ना शहर के पुराने पन्ना बीडी कॉलोनी क्षेत्र के लोग करीब 2 महीने से बंदरों के आतंक से परेशान थे।लेकिन एक बंदर पिछले चार दिनों से पन्ना शहर के धाम मोहल्ले में पहुंचकर लोगों को परेशान कर रहा था। हालांकि, अब तक इस बंदर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था।
 लेकिन लोगों को देखते ही यह उनके पीछे भागने लगता था, जिससे लोग डर जाते थे। इसलिए किसी भी घटना से पहले ही इस बंदर को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया और जंगल में ले जाकर वहीं छोड़ दिया।
Tags:    

Similar News