Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : उज्जैन में रविवार (सप्तमी) को नवरात्रि उत्सव के कन्या पूजन के तहत 121 विभिन्न स्थानों पर एक साथ 25 हज़ार से ज़्यादा कन्याओं का पूजन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी नवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के बीडी क्लॉथ मार्केट में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने मातृ शक्ति के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए छोटी कन्याओं का पूजन किया। लगभग डेढ़ लाख लोगों ने सामूहिक कन्या पूजन में भाग लिया, दक्षिणा अर्पित की और प्रतिभागियों के लिए भव्य भोज का आयोजन किया।

यह कार्यक्रम उज्जैन उत्तर विधायक और कार्यक्रम संयोजक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति द्वारा आयोजित किया गया था।

Tags: