Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत शनिवार तड़के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंगम को राखी बांधने के साथ हुई।

शनिवार को भस्म आरती के लिए प्रातः 3 बजे पट खोले गए। इसके बाद पंचामृत से अभिषेक किया गया। भस्म आरती के दौरान भगवान का विशेष श्रृंगार कर उन्हें राखी अर्पित की गई।

अमर पुजारी के परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई विशेष राखी भगवान को अर्पित की गई। महाकाल को बांधी गई राखी मखमली वस्त्र, रेशमी धागे और मोतियों से बनी थी।

राखी पर भगवान गणेश विराजमान हैं। पंडित अमर पुजारी ने बताया कि प्रत्येक पर्व की शुरुआत भगवान महाकाल के दरबार से होती है। इसी क्रम में सबसे पहले राजाधिराज श्री महाकालेश्वर को राखी बांधी गई।

Tags: