ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को मिला नया अध्यक्ष

Update: 2023-06-03 19:20 GMT

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष की खोज काफी लंबे समय से चल रही थी। ऐसे में शनिवार को यह खोज पूरी हो गई और बोर्ड को उनका नया अध्यक्ष मिल गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में इसके लिए दो दिवसीय बैठक का भी आयोजन किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी को बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

इससे पहले इस बोर्ड का अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी को बनाया गया था। अभी कुछ समय पहले उनका बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही अध्यक्ष का यह पद खाली पड़ा हुआ था। अब AIMPLB के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी को नया अध्यक्ष चुन लिया है। ऐसे में आइए आज हम नए अध्यक्ष के बारे में जानते हैं।

आखिर कौन है मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी

आपको बताते चलें कि मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्स्नल लॉ बोर्ड के संस्थापक में से एक हैं। इससे कुछ समय पहले तक वो जनरल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। अप्रैल 2021 में पूर्व जनरल सेक्रेटरी मौलाना वली रहमानी के निधन के बाद उन्हें कार्यकारी जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया था। इसके बाद नवंबर 2021 में ही कानपुर में जलसा-ए-आम में उन्हें स्थाई जनरल सेक्रेटरी बनाया गया।

Tags:    

Similar News