महिला के साथ पडोसी ने किया दुष्कर्म

Update: 2022-07-31 09:27 GMT

ग्वालियर। जिले के बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मावठा में एक ४० वर्षीय महिला के साथ उसके पड़ौसी द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मावठा निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बताया कि उनके पति खेत में धान लगाने गए हुए थे। तभी उनके पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक उसके कमरे में घुस आया और धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पति के आने पर पीड़िता ने उन्हे पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस थाने पहुंचक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है।

Similar News