Narmadapuram: रेलिंग तोड़ नहर में गिरी कार, तीन लोगों की तड़प-तड़पकर मौत
Narmadapuram नर्मदापुरम : शुक्रवार देर रात मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक कार नहर में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इटारसी में पुराने भोपाल-बैतूल नेशनल हाईवे पर पथरोटा नहर पुल पर हुआ। पुलिस इंस्पेक्टर संजीव सिंह ने बताया, "हमें आधी रात के करीब सूचना मिली कि एक कार पथरोटा नहर में गिर गई है। SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और तीन शव बरामद किए। आगे की जांच जारी है।"