नगर पालिका परिषद ने चलाया सड़कों से पशु पकड़ो अभियान, दो रोज में 33 आवारा मवेशियों की धरपकड़
Raisen। जिला पुलिस बाबा प्रशासन के अधिकारियों के आदेश पर नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों की दर पकड़ा दिया एक बार फिर शुरू किया गया। जिसमें पिछले दो रोज में 23 मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस भेजा गया है।
नपा सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि पहले रोज 4 बछड़े 6 गाय को पकड़ा।इनके पशु मालिकों पर एक हजार रुपये अर्थ दण्ड वसूल किया गया है।इसी तरह दूसरे रोज 15 गायों सहित 3 बछड़े 5 सांड पकड़कर 15 हजार रुपये जुर्माना शुल्क वसूल किया गया है।आवारा पशुओं की धरपकड़ अभियान से वाहन चालकों ने काफी राहत महसूस की है।नपा सीएमओ जाटव का कहना है कि आवारा पशुओं का धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा।