Mp weather : 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,स्कूलों की छुट्टी

Update: 2025-07-30 04:15 GMT
Mp weather :मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 37% ज्यादा पानी गिर चुका है। टीकमगढ़-निवाड़ी में सबसे ज्यादा 42 इंच बारिश हुई है, जबकि इंदौर में 10 इंच भी पानी नहीं गिरा है। उज्जैन की तस्वीर भी अच्छी नहीं है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में सीजन की आधी बारिश हो चुकी है। प्रदेश में मानसून 16 जून को आया था। तब से अब तक औसतन 26.2 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 16.9 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 9.3 इंच पानी और गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश 37 इंच है।
मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र और दो द्रोणिकाओं के गुजरने से भारी बारिश जारी है। यह सिस्टम बुधवार को भी सक्रिय रहेगा। इसके चलते भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, अशोकनगर में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने 6 जिलों नीमच, मंदसौर, श्योपुर, गुना, आगर-मालवा और राजगढ़ में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में अगले 24 घंटों में 8.5 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं, भोपाल, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 4.5 इंच तक बारिश होने की संभावना है।
Tags:    

Similar News