Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : सप्ताहांत में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत 42 जिलों में बारिश, तेज आंधी या ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और टर्फ सक्रिय होने से बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इससे लू का असर नहीं रहेगा। पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से के 17 जिलों में मौसम बदला रहेगा। ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभाग के जिलों में हल्की बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है।