Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : ओलावृष्टि और तूफान का सिस्टम कमजोर पड़ते ही मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ गया है। राजधानी भोपाल में धूप से बचने के लिए छाते निकल आए हैं। वहीं, इंदौर में टेंट के नीचे बारातें निकल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग सबसे गर्म है। ग्वालियर और चंबल संभाग में भी गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को प्रदेश के 9 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इनमें रतलाम, नर्मदापुरम, खंडवा, शाजापुर, खरगोन, नरसिंहपुर, उज्जैन, धार और गुना शामिल हैं। रतलाम सबसे गर्म रहा। जहां तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया।