MP : 47 IAS और IPS का कर ट्रांसफर

Update: 2024-08-11 05:49 GMT
 मध्य प्रदेश Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां 47 आईएस और IPS आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसकी लिस्ट शनिवार आधी रात को जारी हुई। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में कई जिलों के एस और कलेक्टर के नाम भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रात करीब एक बजे जारी हुई इस लिस्ट में 7 एसपी और 8 कलेक्टर का ट्रांसफर किया गया है। जिन जिलो में कलेक्टर के तबादले किए गए हैं उनमें शहडोल, विदिशा, बालाघाट, मंडला, राजगढ़, डिंडोरी, अनूपनगर, और नीमच शामिल है।
किसे कहां से बदला?  जानकारी के मुताबिक शहडोल कलेक्टर Tarun Bhatnagar तरुण भटनागर का तबादला कर उनकी जगह केदार सिंह को नया कलेक्टर नियु्क्त किया गया है। वहीं नीमच के कलेक्टर दिनेश जैन को पंचायत और ग्रामीण विकास का अपर सचिव नियुक्त कर उनकी जगह हिमांशु चंद्रा को कलेक्टर बना दिया गया है। मंडला से सलोनी सिडाना की जगह सोमेश मिश्रा को कलेक्टर बनाया गया है। अनूपपुर से आशीष वशिष्ठ की जगह हर्षल पंचोली कलेक्टर नियुक्त किया गया है। गिरीश कुमार मिश्रा का बालाघाट से राजगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं बालाघाट के नए कलेक्टर मृणाल मीना हैं। विदिशा से बुद्धेश कुमार वैद्य का तबादला किया गया है। उनकी जगह रोशन कुमार सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया है।
इसके अलावा जिन 26 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जैसे आईएएस अधिकारी सचिन सिंह को ग्वालियर राजस्व मंडल का प्रशासकीय सदस्य नियुक्त किया गया है। उमाकांत राव को श्रम विभाग Labour Department का मुख्य सचिव, संजीव झा को राजस्व का मंडल का सदस्य बनाया गया है। संजय कुमार शुक्ला को मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इन जिलों में एसपी का तबादला मध्य प्रदेश के जिन जिलों में एसपी का तबादला किया गया है उनमें मंदसौर, बालाघाट, अनूपपुर, मऊगंज और इंदौर भी शामिल है। मंदसौर से एसपी अनुराग सुजानिया को भोपाल में सहायक पुलिस महा निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उधर बालाघाट के एसपी समीर सौरभ को मुरैना में एसपी नियुक्त किया गया है।
Tags:    

Similar News

-->