Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : इस मानसून सीजन में 28.6 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक सामान्य से 47 फीसदी ज्यादा पानी बरस चुका है। यह निर्धारित कोटे का 77 फीसदी है। पूर्वी हिस्से में बादल जमकर बरसे हैं। हालांकि, अगले 4 दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का सिस्टम सक्रिय नहीं है। हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त के दूसरे हफ्ते में तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जो आखिर तक जारी रहेगा। ऐसे में अगस्त में ही बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा।
हालांकि, अब तक ग्वालियर समेत 9 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों की तस्वीर बेहतर नहीं है।