Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : आदिवासी गौरव और वीरता की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस रविवार को यहां बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। माई मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। उद्यमी मनीषा धुर्वे कार्यक्रम की मुख्य वक्ता होंगी। गौरतलब है कि उन्हें भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जनजाति गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। रतलाम से सांसद अनीता नागरसिंह चौहान और पंधाना विधायक छाया मोरे विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।