प्रियंका गांधी धार पहुंचीं, मोहनखेड़ा में जैन तीर्थस्थल पर पूजा-अर्चना की
धार (मध्य प्रदेश): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गुरुवार को धार के मोहनखेड़ा में जैन तीर्थ पहुंचकर पूजा-अर्चना की. वह मोहनखेड़ा पहुंचने वाली गांधी परिवार की चौथी सदस्य हैं।
इससे पहले उनकी दादी इंदिरा गांधी, मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी धार आए थे. सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी यहां सभा कर चुके हैं. प्रियंका मोहनखेड़ा से सीधे राजगढ़ पहुंचीं।
इससे पहले कांग्रेस महासचिव 21 जुलाई को ग्वालियर आई थीं। वे 12 जून को जबलपुर भी आ चुकी हैं।
इंदौर संभाग में धार जिला शुरू से ही कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण रहा है।
2018 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनाने में धार ने भी अहम भूमिका निभाई थी। जिले की 7 में से 6 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। उस समय जिले में कांग्रेस का एकतरफा माहौल था। कांग्रेस विधायक 30,000 से 60,000 वोटों से जीते थे. हालांकि, 2020 के उपचुनाव के बाद जिले में कांग्रेस के पांच विधायक हैं.