MP : जबलपुर के ठाकुरताल क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मदन महल पहाड़ियों में स्थित ठाकुरताल क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना में वन सफारी-जू-कम-रेस्क्यू सेंटर और संग्रामसागर झील का समग्र विकास भी शामिल है। यह परियोजना लगभग 85 से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जाएगी, जिससे पर्यटकों को प्राकृतिक वन्य जीवन और आधुनिक तकनीक का संयुक्त अनुभव मिलेगा।
इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने वन मंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा और एक कंसल्टेंट के साथ विस्तृत चर्चा की और परियोजना के खाके को अंतिम रूप दिया। मंत्री सिंह ने कहा कि इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अगले तीन महीने में तैयार कर ली जाएगी, जिसके बाद विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।