MP : छतरपुर में पटवारी और उसके दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मृत पाए गए
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : छतरपुर में शुक्रवार सुबह पटवारी और उसके दोस्त समेत दो लोगों के संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए जाने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार घटना जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के सूरजपुरा गांव की है, जहां दोनों गुरुवार शाम को रोज की तरह खेत पर गए थे। अगले दिन दोनों के शव खेत में मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान प्राण सिंह (50) और उसके दोस्त छन्नू यादव (45) के रूप में हुई है। पटवारी प्राण सिंह राजनगर तहसील के उमरिया हल्का में पदस्थ थे। वे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती आदिवासी के पति भी हैं।