Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में 5 या 6 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, और राज्य के कई हिस्सों में कोल्ड वेव की स्थिति हो सकती है।
राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी 6.8°C के साथ सबसे ठंडा रहा। राजगढ़ में 8.2°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि रीवा और नौगांव में 9.5°C तक तापमान पहुंचा। शिवपुरी, बैतूल, खजुराहो, खंडवा, दतिया और छिंदवाड़ा में भी तापमान 12°C से नीचे रहा।
मंगलवार को मौसम कैसा रहने की उम्मीद है
इसके बाद पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं MP के मौसम पर असर डालेंगी। मंगलवार से रात के तापमान में 2 - 3°C की गिरावट आ सकती है।