MP News: युवक ने जहर पीकर दी दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Update: 2025-02-22 03:42 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के बघाना उपनगर के पास जयसिंहपुरा गांव में गुरुवार रात एक युवक ने कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम रितिक पुत्र प्रकाश है। मृतक फर्नीचर का काम करता था और अपने दादा-दादी के साथ रहता था। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि रितिक ने आत्महत्या की है, क्योंकि उसका न तो किसी से कोई विवाद था और न ही उसने किसी को परेशान होने की बात बताई थी।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, बघाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। युवक के फोन की कॉल डिटेल भी चेक की जा रही है।
Tags:    

Similar News