MP News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक युवती की दर्दनाक मौत

Update: 2025-06-22 04:27 GMT
MP News: धार जिले के सरदारपुर के राजोद में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा शुक्रवार-शनिवार की रात राजोद कस्बे से 2 किमी दूर सरदारपुर रोड स्थित गौशाला के सामने हुआ. युवक और युवती दोनों की सगाई हो चुकी थी. हादसा इतना भयानक था कि युवती का पैर कट गया. अगले दिन खोजबीन के दौरान युवती का कटा हुआ पैर 50 फीट दूर गौशाला में बरामद हुआ|
दरअसल, सगाई करने वाले राजोद थाने के गांव निपावली की युवती अनीता धाकड़ और आनंद खेड़ी गांव का युवक लखन धाकड़ देर रात घर से घूमने निकले थे. वापस आते समय राजोद के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि युवती का पैर कटकर करीब 50 फीट दूर स्थित गौशाला में जा गिरा|
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरदारपुर भिजवाया। सुबह घटनास्थल पर जांच के दौरान 50 फीट दूर एक गोशाला में युवती का कटा हुआ पैर पड़ा मिला। राजोद थाना पुलिस ने विभिन्न कोणों से जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News