MP News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

Update: 2025-03-31 06:04 GMT
MP News: खरगोन जिले के गोगावा थाने के बिलाली के पास खंडवा वडोदरा नेशनल हाईवे पर बीती देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इस टक्कर से भगवानपुरा थाना क्षेत्र के धूलकोट निवासी बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई|
 जिससे करीब आधे घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही. घटना की सूचना मिलने पर गोगावा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी|
Tags:    

Similar News