MP News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में बुधवार रात से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई नदी-नाले उफान पर होने से खतरनाक हो गए हैं। इस बीच मनासा इलाके में एक बड़ा हादसा टल गया, जब उफनते नाले को पार करते समय बाइक सवार दो युवक बह गए। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों की सजगता से उनकी जान बच गई।
मिली जानकारी के अनुसार अंतरीमाता गांव निवासी महेश तोसावत अपने भतीजे दीपक तोसावत के साथ बाइक पर सवार होकर रामपुरा क्षेत्र से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ एक बकरी भी थी। रास्ते में सेमली अंतरी और देथल गांव के बीच एक पुलिया से गुजरते समय बारिश के कारण पुलिया के ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा था।घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी और हिम्मत दिखाते हुए तीनों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में ग्रामीणों ने बाइक को भी बाहर निकाल लिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Tags: