MP News: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

Update: 2025-04-13 06:15 GMT
MP News: सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में बंडा बारा रोड पर ग्राम प्रहलादपुर के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे सागर से भोपाल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू विश्वकर्मा 40 वर्ष निवासी ग्राम नयन धारा, उदल सिंह लोधी 40 वर्ष बंडा से अपने गांव नयन धारा जा रहे थे। ग्राम नंदुरुई निवासी विनोद अहिरवार रुचि और शांति को लेकर बंडा से सागर आ रहे थे।
तभी ग्राम प्रहलादपुर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें गुड्डू विश्वकर्मा नयनधारा और विनोद अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने 108 को सूचना दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें सागर रेफर कर दिया गया। इनमें से उदल लोधी की हालत गंभीर होने पर उसे सागर से भोपाल रेफर कर दिया गया। हादसे में मरने वालों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
Tags:    

Similar News