MP News: ईद कुर्बानी के लिए भेड़-बकरियां ले जा रहा ट्रक पलटा, 60 की मौत
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन में हुए एक दर्दनाक हादसे में कई मूक पशुओं की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब बकरे और भेड़ों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में 60 मूक बकरे और भेड़ों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए भेड़ों से भरा ट्रक नीमच से हैदराबाद जा रहा था. जो मेनगांव थाने के निमगुल के पास इंदौर खरगोन रोड पर ओवरटेक करते वक्त पलट गया|
सड़क पर खड़ी एक कार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही मेनगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई. ट्रक में करीब 180 बकरियां और भेड़ें भरी हुई थीं. ट्रक पलटने के बाद लोग कई बकरे और भेड़ों को लेकर भागने लगे और कुछ की वहीं दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ट्रक ड्राइवर नबी मोहम्मद से पूछताछ कर रही है|