MP News: पिकनिक मनाने गए तीन युवक बहे तलाश जारी

Update: 2025-06-30 07:27 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पन्ना-पहाड़ीखेड़ा मार्ग के पास स्थित प्रसिद्ध जलप्रपात बृहस्पति कुंड में तेज बहाव में तीन युवक बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल दोपहर हुए इस हादसे की खबर मिलने के बाद पन्ना जिले के बृजपुर थाना और सतना जिले के बरौंदा थाना पुलिस द्वारा लापता युवकों की तलाश के लिए संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था, जिसे आज सुबह फिर शुरू किया गया है।
बरसात के मौसम में यह जलप्रपात बेहद खतरनाक हो जाता है। बाघिन नदी का पानी सैकड़ों फीट गहरे तालाब में गिरता है, जिसका बहाव बेहद तेज रहता है। प्रशासन ने बारिश के मौसम में इस तालाब के पास जाने पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहां न सिर्फ अद्भुत नजारा देखने पहुंचते हैं, बल्कि तालाब में उतरकर नहाने भी जाते हैं। ऐसे में इस तरह के हादसे हो जाते हैं। बृहस्पति कुंड जलप्रपात में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
Tags:    

Similar News