MP News: रात्रि विश्राम कर रहे तीन जैन मुनियों पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार
MP News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले से बड़ी खबर आई है. सिंगोली जिले के कछला में हनुमान मंदिर में विश्राम कर रहे तीन जैन मुनियों पर देर रात हमला कर दिया गया. बदमाशों के हमले में जैन मुनियों को चोटें आई हैं. उन्हें पीठ में चोटें आई हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. हमले की खबर से जैन समाज में गुस्सा है. घटना के विरोध में समाज ने नगर बंद का आह्वान किया है|
दरअसल, मंदिर में विश्राम कर रहे कुछ शराबियों ने लूटपाट की नीयत से उन पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे जैन मुनियों के शरीर खासकर पीठ पर चोटें आई हैं. अचानक हुए हमले से जैन मुनियों संभल नहीं पाए और घायल हो गए. घटना की खबर लगते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल 6 शराबियों को धर दबोचा|